चरथावल में ठाकुरद्वारा मंदिर में मतदाताओं से वोटों के संबंध में जानकारी करते अधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मतदाता पुनरीक्षण में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई: एडीएम
चरथावल। एडीएम वित्त आलोक कुमार और एसडीएम दीपक कुमार ने चरथावल क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने मानक से कम और अधिक वोट बनने वालों बूथों पर बीएलओ को सही जांच करने के आदेश दिए।
रविवार को चरथावल देहात के बूथ 4 और 5 में मानक से ज्यादा वोट बनने के बाद प्रशासन हरकत में आया। एडीएम वित्त और एसडीएम ने चरथावल के मतदान केंद्र ठाकुरद्वारा मंदिर में पहुंचकर जांच पड़ताल की। वोटों की अधिकता को लेकर बीएलओ से सवाल किए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर वोटों के पुनरीक्षण में यदि गड़बड़ी मिली तो दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने मानक के विपरीत अंतर आने वाले बूथों की दुबारा जांच करने को कहा। कुल्हेड़ी में ज्यादा वोटों को कट गई है। वहां भी अफसरों ने जाकर जांच की। बीएलओ के साथ राजस्व विभाग की टीम को निगरानी रखने के निर्देश दिए। दधेडू में बूथों पर जाकर की गई। लेखपाल प्रवीण गुप्ता और मोनू सैनी आदि मौजूद रहे।