फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आचार्यों, पुरोहितों ने कराई अक्षय वट की पूजा

Sun, 12 Nov 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ विकास परिषद के गठन पर भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में पावन अक्षय वट का पूजन किया गया। शुकदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्री शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मंत्र पाठ किया।
विज्ञापन

शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किये जाने पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने साधु-महत्माओं, आचार्यों, पुरोहितों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं को लड्डू प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन कर एक ऐतिहासिक, सराहनीय एवं स्तुत्य कार्य किया है। अब शुकतीर्थ विकास परिषद का गठन किया।
प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उप्रैती, आचार्य अरुण, आचार्य अंकुश, कथाव्यास सुमन शास्त्री, रवींद्र शास्त्री, अमित शर्मा, दीपक मिश्रा, आचार्य युवराज, शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु ने बताया कि स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी ने संतों को मिठाई वितरित की। इस मौके पर जोगिंदर हुड्डा, बबलू अग्रवाल, योगेंद्र त्यागी, रमन शर्मा, अतुल कौशिक, नैनसी गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें