फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिवाली के चलते सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

Sat, 11 Nov 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिटी मजिस्ट्रेट ने टाउन हाल पहुंच रात में ही सफाई कार्य शुरू कराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार देर रात समाप्त हो गई। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ सिटी रामाशीष यादव ने टाउन हाल पहुंचकर कर्मचारी अध्यक्ष नीरज बिड़ला से बातचीत की। दिवाली के मद्देनजर सफाई कर्मचारियों ने फिलहाल हड़ताल वापस ले ली है।
सफाई कर्मचारी संघ ने पालिका में 250 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का छह माह का वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर हंगामा किया था। नाराज कर्मचारियों ने धनतेरस पर शहर में डलावघरों से कूड़ा नहीं उठाया। देर रात तक संघ अध्यक्ष नीरज बिड़ला 250 कर्मियों का वेतन देने की मांग पर अड़े रहे। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने चेयरपर्सन के आवास पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला और महामंत्री मिलन कुमार से बातचीत के बाद दिवाली का हवाला दिया गया। उधर, रात में चेयरपर्सन और सभासद टाउन हॉल पहुंचे। सहमति बनने के बाद वाहनों के चालकों को घरों से बुलवाकर वाहनों को फोर्स की मौजूदगी में रवाना किया गया। कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो जाने के बाद सफाई कराई गई। उधर, नीरज बिड़ला का कहना है कि दिवाली के त्योहार के चलते हड़ताल वापस ली गई है। कर्मचारियों का पक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें