पूर्व प्रधान मैनपाल के घर फायरिंग प्रकरण में एसएसपी ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। पूर्व प्रधान मैनपाल के घर फायरिंग प्रकरण में पहले थाना प्रभारी निरीक्षक और सीओ के बाद अब सीकरी चौकी प्रभारी हटाए गए है। तीनों पदों पर नई नियुक्ति होने के बाद भी मुख्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
गांव सिकंदरपुर के पूर्व प्रधान मैनपाल के घर पर 15 दिन पूर्व आधा दर्जन से भी अधिक बदमाशों ने फायर किए थे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस मात्र एक आरोपी बंगाल को ही गिरफ्तार कर जेल भेज सकी है। आरोपी आयुष ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस की लापरवाही को देखते हुए पहले भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक को निलंबित किया गया था और इसके बाद सीओ को हटाया गया। बृहस्पतिवार को एसएसपी ने सीकरी चौकी प्रभारी विजय पाल सिंह को भी हटा दिया।
उधर, पीड़ित प्रधान और उसके परिवार का कहना है कि मुख्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। इसके चलते उसे और उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।