फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आबादी में चल रही सोडा फैक्टरी सील कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। एसडीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को साथ लेकर मोहल्ला सद्दीक नगर में आबादी क्षेत्र में चल रही सोडा फैक्टरी को सील करा दिया। फैक्टरी संचालित होने से मोहल्ले के लोग परेशान थे।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी अफजाल, मुरसलीन, अबरार, मुस्तकीम, फुरकान, अमन, आसिफ ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनके मोहल्ले में एक सोडा फैक्टरी चलाई जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस का प्रयोग किया जाता है, जिस कारण मोहल्ले में कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। एसडीएम अपूर्वा यादव ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम को साथ लेकर सद्दीक नगर में चल रही फैक्टरी को सील करा दिया। एसडीएम ने बताया कि फैक्टरी नियम विरुद्ध संचालित की जा रही थी, जिसे सील कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें