फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर की एक युवती को देहरादून में किदवईनगर निवासी युवक ने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर आप बीती सुनाई।
विज्ञापन

नगर निवासी एक युवती देहरादून में दो साल से नौकरी करती थी। युवती का आरोप है कि थाना खालापार के मोहल्ला किदवईनगर निवासी एक युवक ने खुद को मुजफ्फरनगर निवासी बताते हुए अपनी बातों में उलझा लिया। बाद में उनकी मुलाकात प्रेम तक जा पहुंची। आरोपी ने उसे अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि युवक ने उसे होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड डि्रंक पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली। युवती ने होश में आने पर विरोध जताया तो उसे शादी का झांसा देकर चुप कर दिया। उसे ब्लैकमेल कके कई बार घर बुलाकर दुष्कर्म किया।
शादी के लिए कहने पर वह मुकर गया। आरोप है कि वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवक के परिजन भी दोनों के प्रेम के बारे में जानते है। पीडिता ने कहा कि वह मानसिक तनाव में है। एसएसपी कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने पीड़िता को खालापार थाना पुलिस के पास कार्रवाई के लिए भेजा है। खालापार पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

पंकज ऐरन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें