फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: विवाहिता को दवाई के बहाने तेजाब पिलाने का आरोप

Fri, 26 Jul 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। कस्बे के मोहल्ला बुध बाजार में विवाहिता को दवाई के बहाने तेजाब पिलाने का आरोप लगाया गया। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले और भीम आर्मी कार्यकर्ता थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, सास व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थाना भोपा के गांव करहेड़ा निवासी फरमान ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता ने उसकी बहन अमरीन की शादी 4 वर्ष पूर्व कस्बा जानसठ के बुध बाजार निवासी राशिद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राशिद, देवर ताज एवं सास बानो अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को परेशान करते थे और अतिरिक्त दहेज लाने की मांग करते चले आ रहे थे। मारपीट भी करते थे।

आरोप है कि 2 दिन पूर्व भी उसकी बहन अमरीन के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की थी। मारपीट खबर लगने पर वह बहन के घर जानसठ आया था। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को सास बानो, पति रशीद एवं देवर ताज ने दवाई के बहाने उसकी बहन को तेजाब पिला दिया।
विज्ञापन

उसकी हालत खराब हो गई। जिसे कस्बे के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी पाकर परिजन भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ जानसठ थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया। पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर के आधार पर पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विवाहिता का इलाज चल रहा है। अस्पताल में उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सीओ यतेंद्र नागर का कहना है कि तहरीर के आधार पर पति राशिद, सास बानो, देवर ताज सहित तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें