फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सुप्रीम कोर्ट में खुब्बापुर थप्पड़ कांड की सुनवाई आज

Fri, 26 Jul 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर थप्पड़ कांड की आज सुप्रीमकोर्ट में सुनवाई होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ही पढ़ाई का खर्च उठा रहा है। शाहपुर ब्लॉक के गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने एक अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की पहाड़ा ना सुनाने पर उसके सहपाठियों से थप्पड़ लगवाए थे। जिसकी वीडियो वायरल हो गई थी और मामले ने तूल पकड़ लिया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार चौहान ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शारदेन पब्लिक स्कूल को पत्र भेजे गए है, लेकिन उन्होंने अभी तक पीड़ित छात्र को निशुल्क पढ़ाने पर सहमति नहीं जताई है।
उन्होंने कहा कि फिलहाल विभाग की पीड़ित छात्र की फीस दे रहा है। हालांकि अभी एक ट्रस्ट भी उनके संपर्क में आया है, जो पीड़ित छात्र को गोद लेने के लिए तैयार है। उनसे बातचीत जाती है। जल्द ही समाधान किया जा जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा तीन में पढ़ रहा पीड़ित छात्र
पीड़ित छात्र इस बार कक्षा तीन में आया है। शारदेन स्कूल में ही उसकी पढ़ाई जारी है। विभाग ने उसे कोर्स, ड्रैस, जूते, स्कूल फीस और परिवहन खर्च दे दिया है। हालांकि अभी कुछ दिन का परिवहन खर्च लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें