फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अभद्रता को लेकर पालिकाकर्मियों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। पालिका के स्वास्थ्य लिपिक और सफाई कर्मचारी ने रहमान कॉलोनी निवासी व्यक्ति के खिलाफ पर गलत कार्य करने का दबाव बनाने तथा इनकार करने पर अभद्रता कर दस्तावेज फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य लिपिक विकास चौधरी और सफाईकर्मी मनुज ने कर्मियों के साथ पालिका परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस से अभद्रता के आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। विकास चौधरी ने बताया कि पालिकाध्यक्ष ने फोन कर उन्हें किसी कार्य के लिए कैंप कार्यालय में बुलाया था। यहां मौजूद रहमान कॉलोनी निवासी व्यक्ति गलत कार्य करने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर उसने गालीगलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि इसके बाद उक्त व्यक्ति उनके कार्यालय पहुंचा और अभद्रता कर दस्तावेज फेंक दिए। बीचबचाव को आए मनुज से भी गालीगलौज की तथा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें