फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक को फर्जी फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव नंगला ताशी निवासी मंगलामुखी मुस्कान ने शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में एसएसपी अभिषेक यादव को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव निवासी सलीम उनकी कार पर चालक है। आरोप है कि रतनपुरी थाना पुलिस ने गत चार अक्तूबर को दर्ज हुए दुष्कर्म के एक मामले में फर्जी रूप से कार चालक सलीम को शामिल दिखाते हुए जेल भेज दिया है। मंगलामुखी के अनुसार, चार अक्तूबर को कार चालक सलीम पूरे दिन उनके साथ एक कार्यक्रम में मौजूद था। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है, जो रतनपुरी थाना प्रभारी को दी गई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से सलीम को घटना में शामिल दिखाकर उसे जेल भेज दिया है। मंगलामुखी ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई कर कार चालक को जेल से रिहा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें