फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चिता की राख पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपार। श्मशान में मृतक की चिता की राख पर एक व्यक्ति पर तांत्रिक क्रिया करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार की रात छपार निवासी एक 12 वर्षीय किशोर की कांवड़ियों की वीडियो बनाते हुए डीजे की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मंगलवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बुधवार को दिन निकलने पर एक ग्रामीण ने देखा कि किशोर की चिता की राख के पास एक व्यक्ति तांत्रिक क्रिया कर रहा है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा का कहना हैं कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें