रतनपुरी। पुलिस ने गांव फुलत में हुए हत्याकांड के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इंस्पेक्टर रतनपुरी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि 30 मार्च को गांव फुलत में पुरानी रंजिश को लेकर राहुल और संजय के बीच मारपीट हो गई थी। फायरिंग में संजय की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी अक्षय पुत्र अशोक को फुलत अंडरपास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय को जेल भेजा है। अन्य फरार सात आरोपियों के तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। शीघ्र सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।