फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस के नाम पर लाखों रुपयों की रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक ककरौली के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी इनाम पुत्र अब्दुल करीम के द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी, जिसमें उसने बताया कि मोरना निवासी राजू खान नामक युवक मोरना शुकतीर्थ मार्ग स्थित कोपरेटिव बैंक पर आया और झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर एक लाख रुपये देने की मांग की और पुलिस को बताने पर मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित ने पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई थी। पुलिस ने शिकायत पर राजू खान को मोरना व ककराला मार्ग के तिराहे से पकड़ कर लिया। भोपा सीओ राजेश द्विवेदी ने उससे घंटों पूछताछ की। आरोपी के विरुद्घ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें