युवक ने फांसी लगाकर जान दी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव कुटबा में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शाहपुर क्षेत्र के गांव कुटबा निवासी सतेंद्र पुत्र बीर सिंह ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका तीस वर्षीय भाई पुष्पेंद्र अविवाहित था। वह परिवार के अन्य लोगों से अकेला रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह उसके कमरे से दुर्गंध आई, तो परिवार के लोग उसके कमरे के पास पहुंचे। परिवार के लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, किंतु दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। उन्होंने ग्रामीणों के साथ उसके कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो वह सन्न रह गए। पुष्पेंद्र ने छत पर लगे कुंडे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई करने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस लौट आई। बाद में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाला युवक नशे का आदी था, जिसके चलते वह अपने परिवार से अलग रहता था।