अतिक्रमण के कारण हो रहे हादसे, कार्रवाई की मांग
देवबंद(सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच ने नगर में फैले अतिक्रमण पर चिंता जताकर प्रशासन से अभियान चलाने की मांग की।
शुक्रवार को शास्त्री नगर में आयोजित बैठक में रामकला सैनी ने कहा कि बाजारों और स्टेट हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण से जाम आम बात हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि विकास कार्य ठप पड़े हैं। फ्लाईओवर के नीचे न तो नाले बने हैं न ही सड़क सीधी बनाई गई, जिस कारण हादसे हो रहे हैं। हाल ही में कपड़ा व्यापारी सुरेश धींगड़ा की हाईवे पर दुघर्टना में मौत इसका ताजा उदाहरण है। लेकिन ऐसी दुखद घटना अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौन हैं। प्रशासन से हाईवे का निर्माण करने वाली कंपनी से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है। अध्यक्षता डा. बी.पी. सिंह और संचालन राजकुमार शर्मा ने किया। इस मौके पर विजय बजाज, डा. कल्याण सिंह, राजपाल जाटव, हाजी हनीफ, कृष्ण दत्त शर्मा, वाजिद अली, सुशील जाटव, मोहसिन, अजय जाटव, रहतू लाल, राजकुमार राणा, जसबीर मलिक, मुकेश राणा आदि रहे।