महिला प्रेमी संग फरार
खतौली। चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति के काफी तलाश करने पर भी पत्नी का कहीं पता नहीं चल सका है। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर बरामदगी गुहार लगाई है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी चार बच्चों की मां का एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर ही रहता था। गत दिवस महिला अपने पति के साथ फरार हो गई। प्रेमी का पति के पास फोन भी आया था कि वह उसकी पत्नी को चार घंटे के बाद घर लेकर आ जाएगा। प्रेमी अभी तक उसकी पत्नी को लेकर नहीं आया है। पति ने अपनी पत्नी को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर महिला और उसके प्रेमी की तलाश प्रारंभ कर दी है।