श्रीराम कॉलेज के बायोसाइंस विभाग में फ्रेशर पार्टी के प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में बायोसाइंस विभाग द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शुभारंभ संस्था चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्य डा. प्रेरणा मित्तल, निदेशक डा. गिरेंद्र गौतम, विभागाध्यक्ष डा. सौरभ जैन ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने मिस्टर फ्रेशर अभिषेक सिंह और मिस फ्रेशर अरिबा को चुना। मिस्टर माइटी कोन्ड्रीया नादिर तथा मिस माइटी कोन्ड्रीया श्रद्धा गुप्ता रहीं और मिस्टर डीएनए ऑसम सूर्याकांत सैनी तथा मिस डीएनए ऑसम फराह रहीं। डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों के साथ विभाग के टॉपर छात्रों को पुरस्कृत किया गया। संचालन श्रद्धा गुप्ता एवं अनुज कुमार ने किया।
कार्यक्रम में बायोसाइंस प्रवक्ता डा. अश्विनी कुमार, विकास त्यागी, अंकित कुमार, सचिन कुमार, रजत धारिवाल, सायमा सैफी, लवि शर्मा, छवि, सैवी वर्मा, डॉ समीक्षा जोशी, दर्शिका, निकुंज आदि का सहयोग रहा।