फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाला फेंक में अभिषेक और उमा चैंपियन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ज्वेलिन थ्रो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाला फेंक में अभिषेक और उमा चैंपियन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया ओपन भाला फेंक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग में दिल्ली के अभिषेक और महिला वर्ग में राजस्थान की उमा चौधरी चैंपियन रहीं। विजेताओं को नकद पुरस्कार के अलावा ट्रॉफी प्रदान की गई।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भाला फेंक प्रतियोगिता का उद्घाटन सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने किया। आयोजक एथलीट गजेंद्र राणा ने बताया कि पुरुष वर्ग में दिल्ली के अभिषेक ने 75.25 मीटर भाला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया। पानीपत के विक्रांत मलिक ने 74.48 मीटर भाला फेंककर दूसरा और मुजफ्फरनगर के अनमोल राणा ने 73.38 मीटर भाला फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में राजस्थान की उमा चौधरी ने 47.15 मीटर, जेवर (गौतमबुद्धनगर) की मन्नू अत्री 41.60 और प्रिया अत्री 41.30 मीटर भाला फेंककर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग के चैंपियन को 31 हजार रुपये नकद और ट्राफी प्रदान की गई। अन्य विजेताओं को भी नकद पुरस्कार दिया गया। निर्णायक बोबिंद्र सिंह, गौरव नेहरा, मुकेश नेहरा, कृष्ण पालीवाल, विपिन कसाना रहे। इस मौके पर दर्शन लाल शर्मा, अरुण कुमार, सुधीर कुमार, सचिन पंवार आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर : स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मानित ज्वेलिन थ्रो प्रतियोगिता के विजेता खिलाडी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें