एसडी कॉलेज ऑफ लॉ में मिस फ्रेशर चुनी गई आयुषी।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के एसडी कॉलेज ऑफ लॉ में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन कर नवागत छात्रों का स्वागत किया गया। फ्रेशर पार्टी में विक्रांत मिस्टर फ्रेशर और आयुषी मिस फ्रेशर चुने गए।
शुभारंभ सचिव विनोद कुमार ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले छात्रों ने अपने पूर्व विद्यालय का परिचय दिया। दीपांशु शर्मा ने भारत की सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को नमन करते हुए काव्य पाठ किया। तिलकराज ने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होती है।
अंजुम और उज्ज्वल को उत्कृष्ट नृत्य तथा रुद्रांश को सर्वश्रेष्ठ गायन के लिए पुरस्कृत किया गया। केशव को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रतिभागियों को काफी सराहा गया।
संचालन विशाल, नेहा ने किया। प्राचार्या मंजू मल्होत्रा, डॉ. रेनू गर्ग, डॉ. मुकुल गुप्ता, अमित चौहान, प्रीति चौहान, छवि जैन, अनीता सिंह, प्रदीप सिंघल, संतोष शर्मा, अमित त्यागी, पूनम शर्मा, बबीता गर्ग, उमेश त्रिपाठी, अभिनव गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे।