डीएवी इंटर कालेज में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत डीएवी इंटर कॉलेज के चित्रकला विभाग में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने यातायात नियमों से संबंधित कलाकृतियां उकेरीं। प्रतियोगिता में प्रथम आरती को मिला।
प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने कहा कि हमें सड़क यातायात के नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एमएम इंटर कॉलेज के डॉ अनिल कुमार सैनी ने निभाई। प्रतियोगिता में पहला स्थान आरती वर्मा, द्वितीय जुली सैनी, तृतीय काजल रानी, सांत्वना दीप्ति तथा सौरव कुमार को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिसन्न कुमारी, सुनील शर्मा, सुनील कुमार, प्रतिभा राठी, संजीव कुमार का योगदान रहा। संचालन व संयोजन चित्रकला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने किया।