फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: घरों में गूंजी आरती, दूसरे दिन मां ब्रहमचारिणी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नवरात्रि के दूसरे दिन अग्यारी की सुगंध के साथ पूजा-पाठ की गई। इसी क्रम में घरों में सुबह से ही माता रानी के भजनों और आरती के स्वर गूंजते रहे। मंदिरों में भक्तों की आवाजाही भी बढ़ी रही। माता ब्रहमचारिणी की पूजा की गई।
विज्ञापन

विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्री वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव मनाया गया। सुबह की आरती के समय देवी मां का विशेष श्रृंगार और भक्तों की कतार लगी रहीं। आरती सुनील चावला और तरुण नारंग ने की। शाम की भजन संध्या में रोहन अरोरा ने भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में राकेश सहगल, विपिन कुमार, दिनेश सिंह पुंडीर, सुभाष चंद अरोरा, हरीश चढ्ढा, राजीव कांत कुमार, प्रकाश दुआ, राजीव सिक्का आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें