फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला से ट्रेन में बैठे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। शिमला से ट्रेन में बैठकर घर के चले युवक को जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ सुुंघाकर उसके हजारों रुपयों की नकदी एवं मोबाइल फोन लूट लिया। परिजनों को सहारनपुर रोडवेज बस अड्डे पर युवक बदहवास हालत में मिला। परिजनों ने चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नई आबादी निवासी जुबेर पुत्र अतीकुर्रहमान शिमला में कारपेंटर का काम करता है। बृहस्पतिवार को जुबेर अपने परिजनों को फोन करके घर आने के लिए कहकर ट्रेन में बैठा था। ट्रेन में ही जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने जुबेर को नशीला पदार्थ सुंघाकर पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। जुबेर के शुक्रवार तक भी घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने जुबेर के मोबाइल फोन पर संपर्क किया, लेकिन मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। परिजनों ने जुबेर की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर जुबेर के साथ अनहोनी की आशंका जताई। परिजन जुबेर को तलाश करते हुए सहारनपुर रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे। परिजनों को अड्डे के अंदर जुबेर बदहवास हालत में मिला। परिजनों ने जुबेर को चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जुबेर ने होश आने पर लूट की घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें