फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: युवक की गोली मारकर हत्या, लाश की नहीं हुई शिनाख्त, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Fri, 28 Oct 2022 12:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Murder in Muzaffarnagar: खतौली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि अभी लाश की शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Murder in Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। खतौली में कोतवाली क्षेत्र के गांव फहीमपुर खुर्द के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


गांव का किसान कंचन सुबह करीब आठ बजे अपने नलकूप पर पानी चलाने के लिए गया था। इस दौरान उसने खेत में गोली लगा शव पड़ा देखा। इसके बाद उसने ग्रामीणों को सूचना दी।  
 
वहीं चौकीदार बुधपाल और प्रधान कोमल के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर घाव के निशान भी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP : बिजनौर-सहारनपुर जिला कारागार में बंदी भाइयों को तिलक कर बहनों ने मांगी दुआएं, लगी रहीं लंबी कतारें
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए। हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें