फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दूसरे समुदाय के युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी निवासी एक दूसरे समुदाय के युवक पर इंस्टाग्राम पर सागर नाम से फर्जी आइडी बनाकर एक हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाने व उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता अपने परिजनों व हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार नरेंद्र पंवार के साथ सिविल लाइन थाने पहुंची। उसने कहा कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक ने उसे फंसाया।
आरोपी ने उसे होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक शोषण किया। वीडियो भी बना लिया। उसे एक साल तक ब्लैकमेल करता रहा।वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर पैसे भी वसूलता रहा। घर से बार-बार पैसे गायब होने पर परिजनों को शक हुआ। तब मामला परिजनोंं को पता चला। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। नरेंद्र पंवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक हिंदू युवतियों के साथ ऐसी हरकत कर रहे है। पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें