फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी चलाने गए युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में पानी चलाने गए युवक को मारी गोली
विज्ञापन

सिखेड़ा। गांव भटौड़ा में खेत में पानी चलाने गए युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से घायल युवक को जानसठ सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने गांव के ही युवक पर आरोप लगाया है, जिनसे उनकी पुरानी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटौड़ा के पूर्व प्रधान जयकार सिंह का बेटा आशु शनिवार दोपहर बाइक से खेत में पानी चलाने जा रहा था। आरोप है कि जंगल में पहले से खड़े बाइक सवार दो युवकों ने उस पर गोली चला दी, जो उसके पैर में लगी। गोली पैर में लगते ही आशु लहूलुहान होकर गिर पड़ा, जिसके शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जानसठ सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ रामबीर सिंह ने बताया कि घायल आशु ने तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया जांच में उक्त आरोपी से आशु पक्ष की काफी समय से रंजिश चल रही है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी बेकसूर को जेल नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें