-रकम न देने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने की दी धमकी
मीरापुर। खतौली रोड निवासी एक युवक को पाकिस्तान के नंबर से फोन पर धमकी मिली है। अज्ञात कॉलर ने युवक से 25 हजार रुपये मांगे। धमकी दी गई कि पैसे न देने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी।
खतौली रोड निवासी सलमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उसे पाकिस्तान के एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उससे 25 हजार रुपये की मांग की। धमकी से घबराकर सलमान ने तुरंत अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि यह एक साइबर धोखाधड़ी कॉल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने इस घटना को साइबर धोखाधड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। साइबर टीम को भी इस प्रकरण की जानकारी दी गई है। पुलिस का लक्ष्य जल्द-से-जल्द आरोपियों को पकड़ना है।