फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। गांव बसेड़ा के युवक की लखनऊ में ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। शुक्रवार को शव गांव में पहुंचने पर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बसेड़ा निवासी 28 वर्षीय जुनेद लखनऊ में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार को घर आने के लिए रेलवे स्टेशन पर खड़ा था। उसका मोबाइल रेलवे लाइन पर गिर गया। वह उसे उठाने नीचे उतरा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर उसके दोनों पैर कट गए। सिर प्लेट फार्म में लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव में ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें