फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम बेहतर आने से दौड़ी खुशी की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम बेहतर आने से दौड़ी खुशी की लहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कॉलेज रवापुरी सठेड़ी में बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी। कक्षा 12 में रिया पुत्री हरवीर ने 78 प्रतिशत तथा रिया पुत्री राजकुमार ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
प्रधानाचार्य डाक्टर अनीस अहमद ने बताया कि हाईस्कूल में 109 छात्र-छात्राओं में से 106 उत्तीर्ण हुए। जिनमें छात्राएं शत प्रतिशत उत्तीर्ण हुई है। कक्षा 12 में 161 में से 149 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल का परीक्षाफल 93.57 तथा इंटर का 92.6 प्रतिशत रहा। डॉक्टर त्रिवेंद्र, डॉ चंद्रमोहन शर्मा, राजेंद्र त्यागी, सतीश चंद पांडे, विक्रांत मानव, राज सिंह, मीनाक्षी, पद्मा, डॉ बालेश, डॉ वीरेश लाल, धर्मेंद्र, दीपक कपिल कुलदीप रविंद्र शर्मा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री देवी मंदिर इंटरमीडिएट कालेज की प्रधानाचार्या डाक्टर कविता गुप्ता ने बताया कि उनके स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इंटर में मीनाक्षी ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। किया। द्वितीय स्थान पर अरीबा ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान पर नमरा ने 78.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं व्यवसायिक वर्ग में सुमैया ने 83.7 प्रतिशत, सिया ने 80.8 प्रतिशत, रमशा ने 80.6 प्रतिशत तथा कोमल तोमर ने 74 प्रतिशत अंक पाए। हाईस्कूल में सुचिता जैन ने 82.3 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। आयशा ने 82 प्रतिशत तथा नीशू ने 81.5 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें