फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रतनपुरी में पीओपी पाउडर से लदा ट्रॉला पलटा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। देर रात खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर एक ट्रॉला ट्रक खाई में पलट गया। इस हादसे में चालक सुफियान और हेल्पर सतेंद्र घायल हो गए। ट्रक करनाल से पीओपी पाउडर लेकर नेपाल बॉर्डर सिनौली जा रहा था। काली नदी पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। चालक और हेल्पर केबिन में फंस गए थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिलाया। हादसे के बाद पीओपी पाउडर के कट्टे सड़क पर बिखर गए। भाकियू के एनसीआर प्रभारी कपिल सोम, संदीप सोम, सुभाषचंद, सतेंद्र सोम, अरविंद कुमार, अंकुर सोम, रविकांत, राशिद अली आदि का कहना है कि बारिश के बाद खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर सड़क कई जगह से कट चुकी है। रोजाना हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें