फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जाल लगाया, नहीं फंसा एक भी बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से पहुंची टीम जाल लगाने के बावजूद खाली हाथ ही रही। बुधवार को टीम ने कई स्थानों पर जाल लगाए लेकिन बंदर उसमें नहीं फंस सके। शहर मेंं उत्पाती बंदर लोगों पर हमला बोल रहे हैं। नगर पालिका ने उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए बोर्ड बैठक में करीब 10 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव पास किया था। जिसके उपरांत मथुरा से बंदरों को पकड़ने के लिए टीम बुलाई गई। मंगलवार को टीम ने गांधी वाटिका की छत पर जाल लगा दिया था। लेकिन मंगल का दिन होने के कारण टीम ने बंदर पकड़ने का प्रयास नहीं किया। बुधवार को टीम गांधी कॉलोनी, पचैंडा रोड और केंद्रीय विद्यालय पहुंची। लेकिन एक भी बंदर जाल में नहीं फंस सका। ठेकेदार दीपक कुमार ने कहा कि बृहस्पतिवार को फिर से प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें