फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रक की टक्कर से पुराल से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, चालक घायल, जाम लगा

Tue, 06 Jan 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बुढ़ाना। ट्रक की टक्कर से ट्राली पलटी, सडक पर बिखरी पुराल। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
बुढ़ाना। पुराल लेकर सरधना जा रहे ट्रक चालक ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में हाईवे पर टक्कर मार दी। इस घटना में पुराल से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। पुराल सड़क पर गिरने से जाम लग गया। पुलिस ने पहुंच कर व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन

शामली जनपद के कस्बा कैराना का रहने वाला अनस अपनी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पुराल लेकर मेरठ के कस्बा सरधना जा रहा था। मेरठ करनाल हाईवे पर खेड़ा मस्तान गांव के एक फार्म हाउस के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी।
इस घटना में ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। पुराल सड़क पर गिर गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुराल सड़क पर गिरने से हाईवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। घायल अवस्था में चालक को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें