फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मन्नतों से मिला बेटा...शिव की यात्रा पर निकला परिवार

विज्ञापन
11 पुरकाजी से अपनी दो वर्षीय पुत्री को गोद में उठाकर कावड़ ले जाता दम्पति। संवाद
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली के राजोरी गार्डन निवासी एक दंपती रविवार को अपने दस माह के बेटे के साथ कांवड़ लेकर पुरकाजी से गुजरा। उन्होंने बताया कि बेटे की मनोकामना पूरी होने पर वह भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे हैं। निजी कंपनी में कार्यरत अजय और उनकी पत्नी रेनू ने बताया कि उन्होंने भोलेनाथ से बेटे की मन्नत मांगी थी। कई वर्षों के इंतजार के बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ। यह मनोकामना पूर्ण होने पर वह कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी शीला भी अपनी अलग कांवड़ लेकर चल रही है। यह परिवार 11 अगस्त को शिवरात्रि पर राजोरी गार्डन के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें