फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: इंस्टाग्राम पर धमकी से टूटा रिश्ता, युवती पक्ष को लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। इंस्टाग्राम पर दो युवकों ने युवती के मंगेतर को धमकी दी। इसके बाद घबराए मंगेतर तथा उसके परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। जबकि युवती पक्ष शादी की तैयारी कर चुका था। युवती के भाई ने धमकी देने वाले दोनों युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव निवासी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि विगत दिनों उसकी बहन का रिश्ता थाना क्षेत्र के ही एक गांव में हुआ था। रिश्ता तय होने के समय उन्होंने काफी रुपये खर्च किए थे। बहन का रिश्ता होने के बाद से उसके मंगेतर के गांव के रहने वाले दो युवक उसकी बहन के मंगेतर को उसके इंस्टाग्राम पर धमकी देने लगे। आरोप है कि रिश्ता करने पर दोनों को मारने की धमकी दी जा रही थी।
आरोप है कि युवक इंस्टाग्राम पर धमकी देते हुए युवक ने मंगेतर से यह भी कहा कि वह वादी की बहन से प्यार करता हैं। अगर रिश्ता किया गया तो अंजाम बुरा होगा। इस मामले का पता चलने पर युवक पक्ष के लोग भयभीत हो गए। मंगेतर और उनके परिवार के लोगों ने इस रिश्ते को तोड़ दिया। वादी ने लिखाया कि उसकी बहन की शादी की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी थी।
विज्ञापन

शादी की बाबत उनकी एक मोटी रकम खर्च हो चुकी है। समाज में मान सम्मान को ठेस पहुंची है। इस कारण पूरा परिवार मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नितेश तथा सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांंच पड़ताल की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें