फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीन वर्ष से फरार दस हजार रुपये का इनामी बरेली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। पुलिस ने तीन वर्ष से फरार दस हजार रुपए के इनामी आरोपी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ खतौली थाने में वर्ष 2021 में मुकदमा दर्ज हुआ था। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के गांव मंदवाडी निवासी नीटू उर्फ कृष्णपाल के खिलाफ खतौली थाने में वर्ष 2021 में धोखाधड़ी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। काफी प्रयासों के बावजूद पकड़े न जाने पर पुलिस ने उस पर दस हजार का इनाम घोषित कर दिया था। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि रुपए लेकर जमीन न देने तथा फर्जी कागजात तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। फरार होकर वह अपनी पत्नी के साथ बरेली में रह रहा था। जिससे वह पुलिस से बचा रहे। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें