फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे जिलों में फंसे अपनों को लेकर सता रही चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे जिलों में फंसे अपनों को लेकर सता रही चिंता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के सैकड़ों स्टूडेंट और नौकरी करने वाले लोग दूसरे स्थानों पर फंसे है। परिवार के लोग अपनों को लेकर चिंतित है। एडीएम प्रशासन के ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं पर कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद जिले के काफी संख्या में विद्यार्थी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में फंसे हैं। इनमें इंजीनियरिंग के स्टूडेंट अधिक हैं। उनके माता पिता को अधिक परेशानी हो रही है, जिनकी बेटियां इस दौरान अपने कमरो या हॉस्टल में अकेले रह गई हैं। इन स्थानों पर जॉब करने वाले भी बड़ी संख्या में फंसे है। अपने बच्चों को घर पर कैसे लाए यही चिंता लगातार सता रही है। ऐसे लोग पुलिस से बचकर किसी तरह प्रतिदिन काफी संख्या में नागरिक डीएम ऑफिस पहुंच रहे है। जहां सर उन्हें एडीएम प्रशासन के ऑफिस भेजा जा रहा है। यहां पास बनाने की बात की जाती है, लेकिन जारी नहीं किए जा रहे हैं। मंडी के विशाल का कहना है कि कई दिन से चक्कर काट रहा हूँ, लेकिन कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है। उसकी बेटी दिल्ली में है। गांधी कालोनी के बृजबंधु कहते है कि उनकी पत्नी हरिद्वार मायके गई थी, उसे लाना है, यहां कोई कुछ बता नहीं बता रहा है। जानसठ, खतौली के भी कई लोगो की यह समस्या है। अफसरों का हाल ये है कि वह किसी का फोन ही रिसीव नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें