फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक सितंबर को बघरा में होगा कश्यप सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। एक सितंबर को बघरा के एक बैंक्वेट हॉल में भारतीय कश्यप जागृति संगठन के तत्वावधान में कश्यप सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उसमें कश्यप समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। संगठन के मंडल अध्यक्ष अनंगपाल कश्यप, नंद किशोर नरेंद्र कश्यप, वीर सिंह कश्यप, ओमपाल कश्यप उमेश भगत ने मंसूरपुर में पत्रकारों को यह जानकारी दी। बताया कि सम्मेलन की तैयारी चल रही है। कश्यप समाज आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक रूप से पिछड़ा हुआ है इसलिए सम्मेलन में विभिन्न जनपदों से आए समाज के लोग चिंतन करेंगे। सम्मेलन को संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर कृष्णपाल सिंह संबोधित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें