फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट शॉप में आग लगने से हड़कंप

विज्ञापन
भगत सिहं रोड पर दुकान में लगी आग से उठता धुआ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रेडीमेड गारमेंट शॉप में भीषण आग लगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर में भगतसिंह रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट शॉप की दूसरी मंजिल पर बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। अग्निशमन विभाग के तीन वाहनों ने ऊपरी मंजिल की खिड़की तोड़कर करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शॉर्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
शहर के अतिव्यस्ततम भगतसिंह रोड पर अनमोल सिंघल की रेडीमेड गारमेंट शॉप है। शॉप के ग्राउंड फ्लोर पर काउंटर है, जबकि पहली मंजिल पर माल का गोदाम बनाया गया है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक दुकान की पहली मंजिल पर रखे गए माल के स्टॉक में आग लग गई, जिसने पूरे स्टॉक को चपेट में ले लिया। इस दौरान दुकान में नीचे मौजूद ग्राहकों और दुकानदार के साथ ही स्टाफ को भी भनक तक नहीं लग पाई। दुकान से धुआं निकलना शुरू हुआ को आसपास के लोगों ने अनमोल सिंघल को घटना की जानकारी दी। फिर फायर ब्रिगेड को घटना के संबंध में जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीएफओ रमाशंकर तिवारी एक छोटी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की लपटें देख दो बड़ी गाड़ियों को भी मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद दुकान की ऊपरी मंजिल के शीशे तोड़कर करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से करीब लाखों रुपये के सामान के नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही,अन्य दुकानों तक नहीं पहुंची आग की लपटें
मुजफ्फरनगर। शहर के अतिव्यस्ततम भगतसिंह रोड स्थित जिस रेडीमेड गारमेंट शॉप में आग लगी, इसके आसपास घना बाजार और एक-दूसरे से सटी हुई दुकानें हैं। पास ही ज्वेलरी शॉप व कई शोरूम स्थित है। ऐसे में यदि आग तेजी के साथ फैलती तो आसपास की अन्य दुकानें व शोरूम भी आग की चपेट में आ सकते थे। इसके मद्देनजर सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल बड़ी गाड़ियों को मोर्चे पर लगाते हुए ऊपरी मंजिल की खिड़कियां तोड़ते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे आग वहीं सिमटकर रह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें