फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तहसील में किसान ने निगला जहरीला पदार्थ

Tue, 14 Jan 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जमीन के लेन-देन के विवाद में अटेरना निवासी किसान ने सदर तहसील में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। युवक को भर्ती कर चिकित्सकों ने उपचार किया।
विज्ञापन

थाना बुढाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी मुकेश पुत्र वीरसैन ने डेढ वर्ष पूर्व पुरकाजी क्षेत्र के गांव रजकल्लापुर में अपनी 25 बीघा जमीन बेचने के लिए दिल्ली निवासी कुछ लोगों से सौदा किया था। मुकेश ने उसके पिता के नाम 18.5 बीघा जमीन का बैनामा काफी पहले करा दिया था, लेकिन माता के नाम 6.5 बीघा जमीन का बैनामा होने से पहले ही उनका निधन हो गया था।
जिस कारण माता के नाम जमीन मुकेश के नाम हो गई। इस जमीन का बैनामा करने के लिए सोमवार का दिन तय किया गया था।
मुकेश बैनामा करने के लिए सोमवार को तहसील आया था, लेकिन इस बीच करीब पौने तीन बजे उसने जेब से जहरीला पदार्थ निकालकर सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसको जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ.सुशांत का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर है। उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें