फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर के इंतजार में खड़ा था किसान, मौत बनकर झपटे सांड़

विज्ञापन
गोवंशीय पशुओ के हमले का शिकार हुआ किसान राजकुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बामनहेड़ी गांव में गन्ना छिलाई के लिए खेत में जाने के लिए निकला किसान राजकुमार (62) ट्रैक्टर-ट्रॉली का इंतजार करने के लिए खड़े हुए थे। हल्के कोहरे के बीच गोवंशीय पशु पहुंच गए। किसान ने बचने का प्रयास किया लेकिन सांड ने किसान को सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया ।
विज्ञापन

किसान ठाकुर राजकुमार सुबह साढ़े छह बजे घर से अपने खेत की ओर जा रहे थे। उनके छोटे बेटे आदित्य पुंडीर ने बताया कि घर से थोड़ा दूर चलकर उनके पिता ट्रैक्टर-ट्रॉली के इंतजार में सड़क पर खड़े हो गए। इस दौरान रास्ते में गोवंशीय पशुओं का झुंड सामने आ गया।
किसी वजह से इस दौरान एक सांड़ बिदक गया और उसने सड़क किनारे खड़े उनके पिता पर हमला बोल दिया। सिर में चोट लगने से उनके पिता सड़क पर गिर गए। इस दौरान गोवंश के झुंड ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके की ओर दौड़े और पशुओं को भगाया। ग्रामीणों की मदद से वह गंभीर रूप से घायल अपने पिता को उपचार के लिए भोपा रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल ले गए लेकिन गंभीर हालत के कारण यहां उपचार नहीं मिला। इसके बाद जानसठ रोड स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि अपराह्न करीब दो बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कई बार आवारा गोवंश पकड़वाने की मांग की गई लेकिन जिला प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया गया।
ग्राम प्रधान ठाकुर विनोद कुमार ने बताया कि गोवंश के हमले में किसान की मौत हुई है। उनके माथे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे जबकि सीने पर भी पशुओं द्वारा रौंदे जाने से चोटें आई थीं। किसान के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है।
-
पहले भी कई किसानों की हो चुकी मौत
गोवंशीय पशुओं के हमले से पहले भी कई किसानों की मौत हो चुकी है। पिछले साल खतौली के चित्तौड़ा में अनूप सिंह (60) पर पशुओं ने हमला कर दिया था। इसके अलावा जानसठ के भंडूर में 50 साल के सतीश सैनी को सांड ने हमला कर मार दिया था। चरथावल के बिरालसी में किसान भोपाल भी हमले में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें