फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तबलशाह रोड सहित एक दर्जन सड़कों के बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जर्जर हो चुकी शहर की सड़कों के दिन बहुरेंगे। सड़कों के निर्माण संबंधी टेंडर छोड़ दिए गए हैं। कुछ सड़कों के टेंडर शुक्रवार को खोले जाएंगे।
पिछले साल 13 अक्तूबर को आयोजित हुई बोर्ड बैठक में आइजीआरएस पर आई शिकायतों सहित चेयरपर्सन और ईओ के निरीक्षण में मिली जर्जर सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए रखे गए थे।
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में स्वीकृति मिलने के दो माह बाद निर्माण और विकास संबंधी प्रस्ताव के सापेक्ष टेंडर की प्रक्रिया आरंभ हो पाई। इसके बाद शहर के 55 वार्डों में करीब 200 सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन

पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता कपिल कुमार ने बताया कि शहर की एक दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर खोले जा चुके हैं। इनमें वार्ड 25 और 45 के मध्य में स्थित तबलशाह रोड निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। बताया कि सड़क निर्माण के लिए 79 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें