फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज, राइफल कब्जे में ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दशहरा व गोवर्धन पर्व पर जेल परिसर में मिली दो गोली के मामले में पुलिस ने जेल परिसर के एक किलोमीटर के दायरे में जांच पड़ताल कर 56 लाइसेंसी राइफलों की जांच की। एक राइफल से फायरिंग करने का मामला सामने आने पर लाइसेंसधारक के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने 41 खोखा कारतूस भी बरामद किए है। राइफल को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जेल परिसर में जेल कर्मचारियों को दशहरा व गोवर्धन पर्व पर राइफल की प्रयोग की गई दो गोलियां मिली थीं। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने जेल में जाकर जांच की थी। इसके बाद नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जांच की तो पाया कि जेल परिसर के एक किलोमीटर के दायरे 56 लाइसेंसी राइफल हैं। पुलिस ने सभी की जांच की। एक राइफल से फायर करने की गंध आती मिली। राइफल का लाइसेंस तेजेंद्र कुमार निवासी मकान द्वारिकापुरी के नाम था। उसने बताया कि शस्त्र लाइसेंस पर 120 कारतूस लिए थे। दो जिंदा कारतूस व 41 खोखा कारतूस मिले। अन्य कारतूस के बारे में शस्त्र धारक ने बताया कि यह कारतूस उसने चला दिए हैं।
बताया कि वह हर दशहरा, दिवाली, गोवर्धन, भैया दूज, गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर हर्ष फायरिंग करता है। इस वर्ष दशहरा, दिवाली, गोवर्धन, भैया दूज पर फायर किए थे। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि लाइसेंस धारक के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर राइफल व कारतूसों को कब्जे में लिया है। जेल में मिली गोली इसी राइफल की थी। इस बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें