ककरौली। थाना ककरौली पुलिस ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने व थाने के कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में 100 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
दो नवंबर को थाना ककरौली क्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद गांव निवासी मृतक सौरभ के परिजनों व रिश्तेदारों ने थाने के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस दौरान मोरना-जानसठ मार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। गुस्साई महिलाओं ने थाने के कार्यालय में घुसकर उत्पात मचाते हुए कुर्सी-मेज़ पटककर तोड़फोड़ कर दी थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उप निरीक्षक शिवचरण तोमर ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
यह था मामला
एक नवंबर को खेड़ी फिरोजाबाद गांव निवासी सौरभ उर्फ सोनू (28) की प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका के पिता ने गांव के ही एक युवक को एक लाख रुपए की सुपारी देकर सोनू की चाकू से हत्या करवा दी थी। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था।