Muzaffarnagar Accident: मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव सीकरी में अब्दुल का पांच वर्षीय बेटा अम्मान बच्चों के साथ घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान मार्ग से गुजर रही स्कूली बस ने अम्मान को चपेट में ले लिया, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और चालक को भी पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: Bijnor: अमानगढ़ में हाथियों का बसेरा, एक साथ दिखे 50 से ज्यादा हाथी, पर्यटक उत्साहित
ऐसे हुआ हादसा
सीकरी गांव में अम्मान (5) बच्चों के साथ घर के बाहर सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान मार्ग से गुजर रही हेरिटेज स्कूल की बस ने अम्मान को कुचल दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास खड़े बच्चों की जान बामुश्किल बची।