फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोहम्मदपुर राय सिंह से खानपुर तक बनेगी 2.6 किमी लंबी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ग्रामीण क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए मोहम्मदपुर राय सिंह गांव से खानपुर तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। करीब 2.6 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन स्तर से सवा 1.12 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सड़क के निर्माण से मोहम्मदपुर राय सिंह और खानपुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राना ने बताया कि जन प्रतिनिधियों की ओर से प्रस्तावित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न जर्जर मार्गों का निर्माण और चौड़ीकरण कराया जाना प्रस्तावित है। बताया कि शासन की ओर से प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद मोहम्मदपुर राय सिंह से खानपुर तक की सड़क निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें