फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रेलवे रोड के समीप बनेगा 100 बेड का आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुज़फ्फरनगर। नगर पालिका रेलवे स्टेशन रोड के समीप उत्तर दिशा में 100 बेड के आश्रय स्थल का निर्माण कराएगी। जिसके लिए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शासन को स्वीकृति के लिए 2.32 करोड़ का बजट प्रस्ताव भेजा है। आश्रय स्थल में ही लोगों के लिए खाने और नाश्ते की व्यवस्था की जाएगी। आश्रय लेने वाले लोगों के साथ आने वाले बच्चों के लिए खेलने की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में रेलवे स्टेशन से सटे एक भवन में पूर्व से एक आश्रय स्थल का संचालन किया जा रहा है। संचालन का जिम्मा एक समाजसेवी संस्था उठाती है। दिन में इधर-उधर भटकने वाले लोग शाम में आश्रय स्थल जाकर रात गुजारते हैं, लेकिन ठंड के दिनों में आश्रय स्थल पर लोगों की भीड़ लगती है। क्षमता कम होने के कारण लोगों को खुले आसमान के नीचे ही रात गुजारने को मजबूर होना पड़ता है।
नगर पालिका ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के समीप पहले से बने आश्रय स्थल के उत्तर दिशा में 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में 100 बेड का दो मंजिला आश्रय स्थल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया।म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें