फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब छोड़ देश सेवा को चुना

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली के रमन कुमार का चयन बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर होने से परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बाह्मणान निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील कुमार ने बताया कि उनके पुत्र रमन कुमार ने जीएलए मथुरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई के चौथे वर्ष में ही उनके बेटे का चयन इंफोसिस कंपनी बंगलूरु में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हो गया था, लेकिन उनका बेटा देश की सेवा करना चाहता था, इसलिए उसने वर्ष 2013 में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीमा सुरक्षा बल की परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में परीक्षा के नतीजे आने पर उनके बेटे का चयन बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट की पोस्ट पर हो गया था। उधर, रमन कुमार ने बताया कि वह बचपन से ही सैनिक बनना चाहता था, इसलिए उसने साफ्टवेयर इंजीनियर का पद छोड़कर देश सेवा को अहमियत दी। रमन की इस सफलता पर बाबा पूर्व प्रधानाचार्य मोहन लाल समेत परिवार के सभी लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें