फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहेड़ा में संत रविदास की मूर्ति क्षतिग्रस्त

Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। गांव करहेड़ा स्थित मंदिर में असामाजिक तत्वों ने संत रविदास की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी, इससे तनाव फैल गया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। बसपा नेताओं ने भी गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव करहेड़ा स्थित हरिजन बस्ती में संत रविदास का मंदिर स्थित है। बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित संत रविदास की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे लोगों ने मूर्ति क्षतिग्रस्त देखकर हंगामा किया, इससे तनाव पैदा हो गया। सूचना पर दल-बल के साथ गांव में पहुंचे इंस्पेक्टर भोपा अमरेश बघेल ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। मंदिर में दूसरी मूर्ति की प्रतिष्ठापना कराने में भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया गया। सूचना पर दोपहर के समय बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र गौतम के नेतृत्व में बसपा नेताओं ने गांव में पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस से भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। बसपा नेताओं में कारी नईम, मौलाना असजद, राजकुमार, बबलू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें