फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्हाड़ी के चंदे और चढ़ावे को लेकर दो पक्षों में तनाव

Sun, 07 Sep 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे में गोगा म्हाड़ी के चंदे और चढ़ावे के पैसों को लेकर दो पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई है। चंदे के पैसे नहीं मिलने से आक्रोशित एक पक्ष ने चढ़ावा हासिल करने के लिए म्हाड़ी के बगल में दूसरी छड़ी गाड़ दी है। संभ्रांत लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत करते हुए शांति कायम रखने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के चौक बाजार पर स्थित गोगा म्हाड़ी पर प्रतिवर्ष लगने वाले मेले पर इस वर्ष संकट के बादल गहराते नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि इस बार मेले के लिए जुटाए गए चंदे को लेकर म्हाड़ी की व्यवस्थाओं में लगने वाले लोग दो फाड़ हो गए हैं। चंदे का पैसा नहीं मिलने के विरोध में एक पक्ष ने म्हाड़ी के बरामद में खाली पड़ी नगर पंचायत की भूमि पर छड़ी गाड़ते हुए मेले के दौरान चढ़ने वाले चढ़ावे पर भी अपनी नजर गड़ा ली है। इस संबंध में संभ्रांत लोगों ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष से शिकायत करते हुए कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखने की मांग भी की है। थाने पहुंचने वालों में गौ रक्षा प्रांत प्रमुख नरेन्द्र सैनी, सोहनलाल, महेश गोयल, संजय कश्यप, अजय सिंघल, पंकज अग्रवाल, कृष्णपाल सैनी, राजेश सैनी, श्रवण सैनी, विनोद सैनी, अमित वर्मा, अमनपाल, रविन्द्र शर्मा, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, उमेश सैनी, लालाराम सैनी, शिवकुमार सैनी, आदि शामिल थे। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव का कहना है कि बिना शासन की अनुमति के किसी नई परंपरा को चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें