फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जाट कॉलोनी में युवकों की पिटाई के मामले में सिविल लाइंस थाने में तोड़फोड़ करने पर 50-60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जाट कॉलोनी में शुक्रवार को भीड़ ने छेड़छाड़ और लड़की को अगवा करने के आरोप में खालापार के चार युवकों की पिटाई कर दी थी। मामले में एक समुदाय की भीड़ ने सिविल लाइंस थाने में तोड़फोड़ करने के साथ ही मीनाक्षी चौक पर जाम लगाने की कोशिश करते हुए जमकर हंगामा किया था। इससे शहर का माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा था। मामले में शनिवार को डीएम-एसएसपी ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। सिविल लाइंस थाने में तोड़फोड़ के मामले में रविवार को अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। तोड़फोड़ के इस मामले में 50-60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें