फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कुसुम कुमारी अग्रवाल स्मृति में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुुरुआत आरती अग्रवाल और पीडी मित्तल ने की। विद्यालय की ओर से उनको सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं ने एफडीआई विषय पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में आयुष भट्ट एसडी पब्लिक स्कू ल ने प्रथम और होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल से श्रद्धा मित्तल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरा स्थान देवांश अग्रवाल एमईपीएस बिजनौर ने प्राप्त किया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व कुसुम कुमारी अग्रवाल के चित्र पर श्रीश अग्रवाल, प्रबंधक जितेंद्र कु मार और संयुक्त प्रबंधक डॉ. अशोक कुमार ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। निर्णायक मंडल में प्रो. आरएम तिवारी और डीएवी कॉलेज से डॉ मृदुला मित्तल ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य आजादवीर ने मेधावी छात्रों की सराहना की। मंच का संचालन राहुल शर्मा ने किया।

ग्रेन फिएस्टा सेलिब्रेशन मनाया
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चेम्बर पब्लिक स्कूल में ग्रेन फिएस्टा सेलिब्रेेशन 2012 धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी डॉ बीबी सिंह और एसपी क्राइम कल्पना सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिक्षाप्रद और मनोरंजन कहानियां सुनाई। रंगारंग कार्यक्रमों में शहीदे आजम, रिंग डांस, भक्त प्रहलाद, तिरंगा, जज्बा आदि पर प्रस्तुतियां दी गई। प्रधानाचार्य आजादवीर ने छात्र-छात्राओं को भविष्य में कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। सफलता हासिल करने के लिए ईमानदारी और लगन से परिश्रम करना चाहिए। इस दौरान नवीन कुमार, अशाीष त्यागी, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें